भभुआ: मोहनियां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 26, 2024 मोहनिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो भभुआ थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी ददन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रजनीकांत सिंह बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि आज गुवाहाटी के लिए ट्रेन से जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन पर चढ़कर चलने के लिए ट्रेन किया तब तक कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़े। तभी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।