सिकंद्राराऊ कस्बे के एक मोहल्ले की दो लड़कियों की बारात पुरदिल नगर से कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आई थी। किसी बात को लेकर वर बधू पक्ष में विवाद हो गया जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। बारात में दावत की जगह कुर्सियां और प्लेट फेंकाई होने लगी जिससे वहां भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग लोगों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है।