नागौर: गोगानाडा को ग्राम पंचायत सींगड़ में रखने की मांग, शुक्रवार को तीन बजे लोगों ने दिया ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Feb 21, 2025 गोगानाडा को ग्राम पंचायत सींगड़ में ही रखने की मांग। शुक्रवार को तीन बजे लोगों ने ज्ञापन दिया। बताया कि ग्राम पंचायत सींगड़ के राजस्व ग्राम गोगानाडा को अलग कर नई पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर ग्राम सींगड़ और गोगानाडा के निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है।