कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध गांजा के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन में राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने देखा कि प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर देखा कि दो व्यक्ति भारी बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठे थे। संदेह के आधार पर उनसे पूछने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तब उसमें लगभग 15 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। बरामद गांजा की कीमत लगभग सात लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है।