भारतीय किसान यूनियन रक्षक के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सौंपते हुए, स्टेट हाईवे-59 पर नागल बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की मांग दोहराई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि फ्लाईओवर न होने से सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जानें जा चुकी हैं।