गिद्धौर थाना क्षेत्र के ढोलकटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल मोती यादव ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर गांव के ही प्यारे यादव, प्रवीण यादव, सोनू यादव और कमली देवी पर घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी पीड़ित ने गुरुवार को 6 बजे दी।