कहरा: कोसी बराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सहरसा डीएम ने कहा, स्थिति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं
सहरसा जिला अधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि एक शुभ संकेत है कि अभी पानी घट रही है वही नेपाल के तराई क्षेत्र में अगर बारिश नहीं होती है तो स्थिति सामान्य हो सकता है फिर भी हम लोग पूरी तरह से सतर्क है टीम को क्षेत्र में लगाए हुए हैं और मेकिंग के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है साथ ही ऊंचे स्थान पर जाने को कहा जा रहा है ।