सेकड़िया में खेत में रखी गेहूं की घरिया में लगी आग, लाखों का नुकसान जोगवाड़ा के समीप सेकड़िया गांव में खेत में रखी गेहूं की घरिया में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड चालक अजय मौर्यवंशी।