उचकागांव: उचकागांव में चौपाल में किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया
उचकागांव पंचायत अंतर्गत ब्रह्माईन गांव के ब्रह्मस्थान पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण के माध्यम से पंचायत स्तरीय कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।