गंजबासौदा मे जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म महोत्सव नगर में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अभय सेना द्वारा नगर में पहली बार प्रदूषण मुक्त अहिंसा वाहन रैली निकाली गई, जिसे एसडीएम अनुभा जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अनूठी रैली की विशेषता इसमें शामिल केवल ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन रहे। रैली के माध्यम से भगवान आदि