औराई: हनुमाननगर टोला में आग लगने से चार परिवारों के घर जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के धरहरवा पंचायत के हनुमाननगर टोला में बुधवार शाम करीब 4 बजे में आग लग गई। इसमें चार घर जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कलाम साह, मोनिफ साह, नसीम साह व शमीम साह के घर सहित हजारों रुपए की संपत्ति राख हो गई। मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।