अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने चीनी मिल चौक, मनोहर पटेल पंप के अलावा बैंक, अस्पताल, स्कूल, कारखानों आदि जगहों पर कैंप लगाकर आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही मॉकड्रिल, प्रभात फेरी, कैलेंडर वितरण आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।