राजनगर प्रखंड के हेंसल गांव में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में होली की रौनक देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गांव के विभिन्न चौक-चौराहों और घरों में लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। पारंपरिक फगुआ