आगरा: एंथम निवासी दामा यादव की रंगबाजी का वीडियो वायरल, बिना नंबर प्लेट गाड़ियों के काफिले और सिस्टम पर तंज से मच गया हड़कंप
Agra, Agra | Feb 17, 2026 आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एंथम निवासी तथाकथित सपा नेता दामा यादव के रंगबाजी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में वह बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के काफिले के साथ नजर आ रहा है, गाड़ियों पर ‘यादव’ लिखा है। कुछ क्लिप में पुलिस और सिस्टम पर टिप्पणी भी दिख रही है। वीडियो खुद की आईडी से अपलोड बताए जा रहे हैं।