उमरिया में भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन और ध्वस्त संरचना में खोज एवं बचाव को लेकर 5 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह प्रशिक्षण 14 मार्च तक स्वर्णिम गार्डन एंड फैमिली रेस्टोरेंट, कर्णिका विहार कॉलोनी में आयोजित होगा। 12 मार्च को स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग रहेगा मौजूद।