साई कॉलोनी में भूसे के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा सेंधवा शहर के जोगवाड़ा क्षेत्र के समीप स्थित साई कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे भूसे के ढेर में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।