डुमरांव: रेहियां में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, डायल 112 को सौंपा
Dumraon, Buxar | Mar 6, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में शुक्रवार को एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी की आशंका में पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक गांव में इधर-उधर घूमते हुए संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया, जिस पर लोगों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान युवक बार-बार अपना नाम और पता बदलकर बता रहा था, जिससे ग्रामीणों की शंका और गहरा गई।