पीथमपुर: 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, घर के बाहर खेल रही बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
Pithampur, Dhar | Oct 26, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोहित पिता विष्णु को को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार को हुई थी, जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पीथमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया है कि घटना तब की है जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।