पलासी: भीखा में घरेलू विवाद होने पर ससुर ने बहु को मारपीट कर किया जख्मी, महिला बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर
Palasi, Araria | Aug 30, 2024 पलासी के भीखा मे घरेलू विवाद होने पर एक ससुर ने अपने बहू को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया है.