पलासी: छपनिया गांव में बकरा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से बालक की हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
Palasi, Araria | Aug 29, 2024 पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत छपनिया वार्ड संख्या दो होकर बहने वाली बकरा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित स्थानीय लोग बकरा नदी के तट पर पहुच कर कड़ी मशक्कत के बाद डूबे बालक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला और घटना की सूचना पलासी थाना पुलिस को दीया.