शान बघारने के लिए कमर में कट्टा खोंसकर अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर फोटो लोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक का कृत्य असंवैधानिक मानकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार दोपहर12 बजे थाने में तलब किया। जहां उससे हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। इस मामले में बीते दिनों रघुवंशी समाज और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी ज्ञापन दिया गया था।