चौरीचौरा: चौरीचौरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, मांगी गई अमन और शांति की दुआ
चौरीचौरा क्षेत्र में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद के दिन क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अदा कर देश और दुनियां में अमनो अमान के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकवाद दी। एक माह तक रमजान का रोजा रखा गया था।