बरही: ग्रामीणों ने की सांसद से खोडाहर में रेलवे स्टेशन की मांग, कहा- दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
बरही प्रखंड के ग्रामीणों ने एक बार फिर से कोडरमा हज़ारीबाग रेल लाइन पर खोडाहर में रेलवे स्टेशन या हॉल्ट बनाने की पुरजोर माँग की है। वर्षों से चली आ रही इस माँग का उद्देश्य हज़ारीबाग और चतरा जिले के दर्जनों गाँवों को रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करना है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार हो सके l