शाजापुर: शाजापुर में पेट्रोल-डीजल का गहराया संकट, तीन पंपों की सप्लाई बंद होने से दो पर उमड़ी भीड़, लगी लंबी कतारें
शाजापुर शहर में मंगलवार रात पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते हालात बिगड़ गए। तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से अन्य दो पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं अव्यवस्था के कारण विवाद की स्थिति भी बन रही है।ईंधन की कमी की खबर फैलते ही आसपास क्षेत्रों से भी वाहन चालक शाजापुर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ गईं