चाणक्यपुरी: चाणक्यपुरी से सरोजनी नगर थाना पुलिस ने 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार ,चोरी की एक बाइक बरामद
सरोजनी नगर थाना पुलिस ने चाणक्यपुरी से दो वाहनचोरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम शिवम् और अनिल है। ये दोनों चाणक्यपुरी के बापूधाम के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की हुई एक बाइक और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज़ है।