गिरिडीह: पातालडीह निवासी राम विनय सिंह की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
देवरी थाना क्षेत्र के पातालडीह निवासी राम विनय सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई। शुक्रवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया कि 30 वर्षीय राम विनय सिंह अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ जमुआ किसी काम से आया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान मकडीहा के पास एक टेलर ने इनके बाईक में ठोकर मार दिया।