कालपी नगर में ताजियेदारों एवं अकीदतमंदों ने मातमी माहौल में नगर की सड़कों में ताजियों का जुलूस निकाल कर कर्बला के शहीदों को याद किया गया, मोहर्रम की दसवीं की भोर रविवार की भोर करीब सुबह 4 बजे इमाम चौकों से ताजियेदार तथा अकीदतमंद अपने-अपने ताजियों को लेकर सदर बाजार स्थित श्री दरवाजे गेट पर पहुँच गए, वहां पर मातम तथा गम के साथ ताजियों के जुलूस की शुरुआत हुई।