बेगूसराय: मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात, एसपी ने दी जानकारी
मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चिन्हित चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि आज मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ताजिया निकल गई थी. इसके लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी.