जमुनहा: पुलिस अधीक्षक ने थाना मल्हीपुर का किया वार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम थाना कार्यालय पहुँचकर रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर, एक्टीव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर ,फ्लाई शीट रजिस्टर,बी0पी0ओ0 रजिस्टर,शस्त्र सत्यापन, आर्डर बुक प्रार्थना पत्र,आर्डर बुक न्यायालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया जिसमें बीते हुए त्यौहारो की प्रविष्टि अंकित पायी गयी।