जमुनहा: पुलिस अधीक्षक ने थाना मल्हीपुर क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने थाना मल्हीपुर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत फोर्स के ठहरनें व समुचित व्यवस्था हेतु लार्ड कृष्णा इण्टर कॉलेज वीरगंज मल्हीपुर का निरीक्षण किया । इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक से वार्तालाप कर विद्यालय में लाइट, पानी, शौचालय आदि के बारे में जानकारी ली।