डुमरियागंज: ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां वटवासिनी महाकाली स्थान गालापुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ
डुमरियागंज के प्रसिद्ध ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां वटवासिनी महाकाली स्थान गालापुर में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी उपस्थित रहे।सुभाष जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिन्दू एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्य पर गहनविचार व्यक्त किया।