मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सूदखोर ने युवक को घर में बनाया बंधक, लूटपाट और मारपीट का आरोप, पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Oct 28, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की समर कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने जाकिर कालोनी के रहने वाले सूदखोर पर घर बुलाकर बंधक बनाने के बाद लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि,आरोपी सूदखोर से उसने कुछ समय पूर्व 5% के ब्याज पर रुपये लिए थे। ब्याज सहित रूपये लौटाने के बाद भी आरोपी उससे पेनल्टी के नाम पर उससे और रुपये मांग रहा है।