मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामसूरत मालती इंटर कॉलेज के पास सगड़ी से टकराई बाइक, तीन लोग हुए घायल
राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार के रामसूरत मालती इंटर कॉलेज के सामने बुधवार की रात 10:00 बजे। सामने से जा रहे सगड़ी में मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार सहित सगड़ी चालक और उस पर बैठे सवार तीनों घायल हो गए। जिन्हें राजगढ़ अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर अस्पताल रेफर किया गया।