राजातालाब: अनुशासनहीनता पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सख्त, 5 पूर्व छात्रों पर की गई कड़ी कार्रवाई
बीएचयू प्रशासन द्वारा सख्त रूख अपनाते हुए 5 पूर्व छात्रों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। उपकुलसचिव द्वारा सूचित किया गया है कि पूर्व छात्रों के मामले में गठित स्थायी समिति की अनुशंसाओं को मंजूर करते हुए कुलपति के आदेशानुसार तीन पूर्व छात्रों पर भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में घुसने, किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने या किसी भी प्रकार का रोजगार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और 2 अन्य पूर्व छात्रों पर इसी प्रकार का प्रतिबंध 12 महीने के लिए प्रभावी रहेगा।