फतेहाबाद: शमशाबाद की ग्राम गढ़ी थान में परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक संपन्न, राकेश शर्मा को बनाया गया अध्यक्ष
Fatehabad, Agra | Mar 29, 2026 भगवान परशुराम ब्राह्मण सेवा समिति शमशाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक भगवान परशुराम सेवा सदन थाना की गढ़ी पर हुई जिसमें राकेश शर्मा पूर्व प्रधान को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया ।इस बैठक में आगामी भगवान परशुराम जयंती 2026 के लिए अध्यक्ष का चुनाव एवं जयंती हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।