रामगढ़: बगड़ मेव घाटी फिर बनी हादसे की वजह, तेज मोड़ पर पलटा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
Ramgarh, Alwar | Apr 1, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत बगड़ मेव घाटी एक बार फिर खतरनाक साबित हुई। बुधवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर से रामगढ़ की ओर आ रहा चद्दर से भरा ट्रक घाटी के तेज घुमाव पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में चालक शाहरुख बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि घाटी के बेहद खतरनाक मोड़ पर ट्रक का टायर फट गया जिसके कारण पलट गया।