सुल्तानपुर: मुंबई में जिले के 4 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडूलीडर्स कर्मयोगी सम्मान से नवाजा गया
हेमा फाउंडेशन मुंबई व RR एडूलीडर्स के सहयोग से सुल्तानपुर के चार शिक्षकों को एडूलीडर्स कर्मयोगी व एडूलीडर्स UP सम्मान से नवाजा गया है।जिसमें दूबेपुर के संदीप कुमार सिंह,प्रतापपुर कमैचा के सत्येंद्र कुमार सिंह को एडूलीडर्स कर्मयोगी सम्मान व केशकुमारी बालिका इंटर कालेज की डॉ.दीपा द्रिवेदी व भदैया के शक्ति प्रकाश पाठक को एडूलीडर्स एवार्ड से सम्मानित किया गया।