सुल्तानपुर: PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा 1900 बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74 वें जन्मदिन पर मंगलवार को भाजपा ने 1900 से अधिक बूथों पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।इस दौरान भाजपाइयों ने पार्क,मन्दिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लेकर साफ सफाई का अभियान चलाया और पीएम के लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस मौके विजय सिंह रघुवंशी,डॉ.प्रीति प्रकाश आदि मौजूद रहे।