कोरांव: सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पांच टॉपर छात्राओं को किया गया सम्मानित
प्रयागराज के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव की पांच मेधावी छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन कार्यालय प्रयागराज द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत दिया गया।