डिबाई: डिबाई के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, जताई अनहोनी की आशंका
डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां बीते दोनों प्रेमी के संग फरार हो गई है। बुधवार को स्वजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही महिला को बरामद किया जाएगा।