चूरू: मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने इंडस्ट्रीज एरिया के कबाड़खाने में बाल श्रम कर रहे नाबालिग का किया रेस्क्यू, मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Nov 5, 2024 चूरू की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने मंगलवार को शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित एक कबाड़खाना पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को बालश्रम से मुक्त करवाया है। नाबालिग लड़के से यहां जोखिम भरा कार्य करवाया जा रहा था। टीम के द्वारा कबाड़खाना संचालक के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।