धार: सुनारखेड़ी नाले का पानी हाईवे पर जमा, इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ा
Dhar, Dhar | Dec 31, 2025 सुनारखेड़ी नाले का पानी हाईवे पर जमा, इंदौर–अहमदाबाद मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा।धार–इंदौर–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनारखेड़ी नाले का पानी पिछले कई दिनों से सड़क पर जमा है। नाले की निकासी नहीं होने से हाईवे की एक पट्टी पर पानी, कीचड़ और फिसलन बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।