नगरी: सफेद सोना की खेती की शुरुआत, महिलाओं के हाथों सजेगा आत्मनिर्भरता का सपना
Nagri, Dhamtari | Mar 28, 2026 नगरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांकरा आज एक नई पहचान की ओर बढ़ चला है। यहां के बांध में पारंपरिक खेती से हटकर ‘सफेद सोना’ कहे जाने वाले मखाना की खेती की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अभिनव पहल ने न सिर्फ कृषि के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की मजबूत राह भी खोल दी है।