लालगंज: पूरेमीतन प्राथमिक विद्यालय में खून लतपथ मिली युवती अचेत अवस्था में, हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया
लालगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे मीतन में गुरुवार सुबह एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में मिली। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब विद्यालय परिसर के अंदर युवती जमीन पर तड़पती हुई पाई गई। विद्यालय खुलने के बाद सहायक अध्यापक मनोज वर्मा ने जैसे ही पीछे की बाउंड्री का गेट खोला, उन्होंने युवती को अचेत अवस्था में पडी