कटिहार: नशे के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना पुलिस ने पाँच नशेड़ियों को पकड़ा, भेजा जेल
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर नशे में झूमते पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शनिवार की रात पौने ग्यारह बजे का है। पुलिस ने रविवार को दिन के एक बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।