सिवनी: सिवनी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ली, जहां बेमौसम बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई। बुधवार को कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों को नुकसान हुआ है।