हिलसा: मल शबिगहा गांव के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर एवं बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक चालक की मौत, डेढ़ महीना पूर्व हुआ था शादी
Hilsa, Nalanda | Jun 14, 2024 मलबिगहा गांव के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर एवं बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक व्यक्ति की पहचान गौरा भट्टबिगहा गांव निवासी विजेंद्र प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में किया गया। डेढ़ महीना पूर्व शादी हुआ था।