बेरो: प्रखंड में पड़हा संगठन यात्रा का हुआ शुभारंभ, घाघरा बरटोली बगीचा से शुरू हुई यात्रा
Bero, Ranchi | Feb 26, 2025 प्रखंड के घाघरा बरटोली बगीचा में पड़हा संगठन यात्रा का आरंभ बुधवार की संध्या 5:00 बजे किया गया। यह पाड़हा संगठन यात्रा का उद्देश्य पूर्वजों द्वारा बनाई गई पड़हा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और पड़हा एकता को गांव-गांव में जाकर जागरूक करने। इस पड़हा संगठन यात्रा को सफल बनाने के लिए पड़हा संयोजक कमेटी का गठन किया गया है ।