बरही: करियातपुर दुर्गा पूजा में होंगे बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन, 50 फीट ऊंचा होगा पंडाल
बरही प्रखंड के करियातापुर में सन् 2008 ईसवीं से दुर्गा पूजा लगातार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष दुर्गा पूजा समिति के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। कोलकाता के कलाकारों द्वारा केदारनाथ का पंडाल अद्भुत तरीके से बनाया जा रहा है। यह एक आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन को लेकर काफी उत्साह है l