राजातालाब: आदमपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 26 शीशी विन्डीज लाईम देशी शराब व ₹150 किया बरामद
थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को थाना आदमपुर क्षेत्र के चन्दन शहीद के पास से एक व्यक्ति शुभम पाठक पुत्र संतोष पाठक निवासी कोनिया सट्टी थाना आदमपुर के कब्जे से 26 शीशी विन्डीज लाईम देशी शराब (मसाला) व 150/ रुपया बरामद किया गया।